सभी के पसंदीदा कॉमेडियन जॉनी लीवर आज 63 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी की एक अलग दुनिया बनाई है। हममें से कई लोग नहीं जानते कि उनका असली नाम जॉन प्रकाश राव है। जॉनी ने सुनील दत्त की फिल्म दर्द का रिश्ता के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया था।

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर के जन्‍मदिन पर उनके चाहने वालों ने उन्‍हें सोशल मीडिया पर विश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कॉमेडी जगत के बेताज बादशाह जॉनी लीवर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी हमेशा वायरल रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके मीम्‍स हमेश ट्रेडिंग में रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और जॉनी फेन हैं तो आपने उन्‍हें उनके इन मीम्‍स को कभी न कभी शेयर जरूर किया होगा।

यह भी जरूर पढ़े- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपके रोंगटे खड़े कर देगें यह 7 देशभक्ति सॉन्ग