बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर से ना सिर्फ भारतीय लोग दुखी हैं बल्कि पूरी दुनिया से लोग उन्‍हें याद कर रहे हैं। हाल ही में आई खबर के अनुसार, इंटरनेशनल सुपरस्‍टार जॉन सीना ने अभिनेता की मौत पर शोक प्रकट करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है।

सिद्धार्थ शुक्‍ला के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद WWE स्टार जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 13 के विजेता की एक तस्वीर साझा की और उन्‍हें याद किया।

 जॉन सीना की  सिध्‍दा‍र्थ शुक्‍ला को  श्रद्धांजलि

View this post on Instagram

A post shared by John Cena (@johncena)

जॉन सीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर ने भारतीय प्रशंसकों को काफी भावुक कर दिया। सिद्धार्थ के नाम एक पोस्ट समर्पित करने के लिए कई लोगों ने जॉन को धन्यवाद दिया। एक प्रशंसक ने कहा, “”जॉन सर आप महान व्यक्ति हैं।”

यहां देखें लोगों की प्रतिक्रिया-

हार्टअटैक के शिकार हुए अभिनेता सिध्‍दार्थ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुआ, जिसमें टेलीविजन उद्योग की कई हस्तियां शामिल हुईं। उनकी अफवाह प्रेमिका, अभिनेता शहनाज़ गिल को भी अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया।

यह भी जरूर पढें- ओशिवारा श्मशान घाट पर हुआ सिध्‍दार्थ शुक्‍ला का अंतिम संस्‍कार, रोते दिखीं शहनाज गिल, यहां देखें वीडियो-