एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के जेवन इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस फोर्स हमला कर दिया। इस हमले में अब तक 10 जवानों के घायल होने की खबर सामने आयी हैं वहीं बताया जा रहा है कि इनमें से 3 जवानों की हालात गंभीर है।
Jammu & Kashmir: An incident of firing reported in Zewan area of Srinagar. Details awaited.
— ANI (@ANI) December 13, 2021
बताया जा रहा है कि श्रीनगर शहर के ज़ीवान इलाके में आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर हमला किया, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि की। आतंकी हमले में अब तक कम से कम 8 पुलिसकर्मी घायल होने की खबर हैं, जिसमें 3 की काफी हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल ले जाया गया, विवरण की प्रतीक्षा है।
घटना स्थल से आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर के जेवन में पंथा चौक-खोनमोह रोड से भारतीय रिजर्व पुलिस (IRP) की 9वीं बटालियन की गाड़ी गुजर रही थी। अचानक आतंकवादियों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
घटना जुड़ी और कोई भी अपडेट अभी सामने नहीं आयी है, अगली अपडेट तक हमारे साथ बने रहें।















