बॉलीवुड में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जैकी श्रॉफ आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जय किशन काकूभाई श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जैकी श्रॉफ के जीवन से जुड़े कुछ अंजान तथ्य-
गरीबी में बिताया जीवन-

जैकी श्रॉफ एक गुजराती फैमली से आते हैं उनका असली नाम जय किशन काकुभाई श्रॉफ है। गरीबी के कारण उन्होनें अपना पूरा बचपन और युवावस्था एक चॉल में बिताया है। जैकी अपने कई इंटरव्यू में यह खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें छोटी मोटी नौकरी पाने के लिए भी बहुत समय तक भटकना पड़ा है।
कभी कुक बनना चाहते थे जैकी श्रॉफ-

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ अपने इंटरव्यू में जैकी यह खुलासा कर चुके हैं कि वह शेफ बनना चाहते थे। और इसके लिए उन्होनें मुंबई के सबसे बड़े होटल ताज में जॉब के लिए भी अप्लाई किया था लेकिन कोई डिग्री न होने की वजह से उन्हें होटल ताज में नौकरी नहीं मिली।
बस स्टेंड से बॉलीवुड तक का सफर-

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके मॉडलिंग करियर का सफर एक बस स्टैंड से शुरू हुआ था। जैकी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह एक दिन बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक आदमी वहां आया और उसने पूछा कि क्या तुम मॉडलिंग करेगे। जैकी श्रॉफ, जो उस समय एक पैसा भी नहीं कमा रहे थे, इसलिए उन्होनें पूछा क्या मुझे इसके पैसे मिलेंगे? इसके बाद जैकी श्रॉफ की किस्मत ने करवट ली। और उनके मॉडलिंग करियर की शुरूआत हुई। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी शुरूआत स्वामी दादा नाम की फिल्म से हुई और अब तक जैकी श्रॉफ बॉलीवुड में लगभग 220 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
बॉलीवुड को दीं एक के बाद सुपरहिट फिल्में –
बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पहचान छोडने वाले जैकी श्रॉफ आज किसी काम के मोहताज नहीं हैं हीरो, खलनायक, राम लखन, सौदागर, कर्मा, बॉर्डर, परिंदा, और रंगीला जैसी अपनी सुपरहिट फिल्में से वह लोगों के जीतने में सफल रहे।

जैकी श्रॉफ का बॉलीवुड करियर अभी बाकी हैं अपनी आने वाली अगली फिल्में राधे और मुबंई सागा में जग्गू दादा अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरते नजर आऐगें।












