इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव की ऑटोइम्यून बीमारी से मृत्यु हो गई है। 44 वर्ष की अभितेत्री वस्क्यूलिटिस से पीडित थीं। उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था।

इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं के साथ उन्‍होनें थपकी प्यार की और भंवर जैसे शो में भी अपनी खास भूमिका निभाई थी।

5 अगस्त को, 44 वर्षीय टेलीविजन अभिनेता, समीर शर्मा, जिन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूँ में भी काम किया था, अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। कथित तौर उन्‍होनें आत्महत्या की थी।

2020 एक्टिंग जगत के लिए एक बहुत ही बुरा साल बनकर सामने आया है। अब तक ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत सहित कई अभिनेताओं की मौत 2020 में हो चुकी है।

खबरों की माने तो कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान, लोगों के लिए संघर्ष बहुत कठिन रहा है। शो ने लगभग 3 महीने तक शूटिंग बंद कर दी और उन्हें चिंता और डिप्रेशन से जूझना पड़ा।

यह भी जरूर पढ़े- NEET-JEE परीक्षाओं को लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे सोनू सूद, सरकार से की परीक्षा टालने की मांग