• Latest
  • Trending
  • All
ipl 2023

IPL 2023: गुजरात ने 5 विकेट से दी चेन्नई को पटखनी, गायकवाड़ पर भारी पड़ी गिल की पारी

April 23, 2026
Health Tips

Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान से बढ़ रही फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, जानें किन चीजों से रहेंगे कंट्रोल?

May 21, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र बदलते ही इन बाद 3 राशियों के जीवन में आएगा तूफान! जानें क्या आ सकती हैं मुश्किलें

May 21, 2026
Several Heats

Several Heats: मप्र भट्टी की तरह तप रहा: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4°C तापमान दर्ज, कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

May 21, 2026
भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट

Cockroach Janata Party: भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट, फाउंडर अभिजीत डिपके ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

May 21, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: द्विद्वादश योग बनने के साथ ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 21, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
राहुल गांधी

PM, गृह मंत्री और आपका संगठन गद्दार है— राहुल गांधी के रायबरेली वाले बयान पर मचा भारी सियासी घमासान!

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

IPL 2023: गुजरात ने 5 विकेट से दी चेन्नई को पटखनी, गायकवाड़ पर भारी पड़ी गिल की पारी

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 23, 2026
in Sports, Top News
ipl 2023

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का पहला मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में पिछले वर्ष की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की विजयी शुरुआत की है। जीटी की शानदार जीत में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) का अहम योगदान रहा।

दूसरे छोर से जहां अन्य बल्लेबाज आते-जाते रहे। वहीं, उन्होंने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और 36 गेंद में 63 रन की बेशकीमती अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले।

पांच विकेट से गुजरात विजयी-

IPL 2023: अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाने में सफल हुई। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने कुल 50 गेंदों का सामना करते हुए 184.00 की स्ट्राइक रेट से 92 रन सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा मोईन अली ने 17 गेंदों में 23 और शिवम दुबे ने 19 रन की प्रमुख पारी खेली।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 Collaborates With EV To Boost EV Market In India

वहीं, CSK द्वारा मिले 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने इसे पांच विकेट के नुकसान पर 19.2 ओवर में आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए शुभमन गिल ने जहां अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 25, साई सुदर्शन ने 22 और विजय शंकर ने 27 रन का प्रमुख योगदान दिया।

ipl 2023
credit: google

CSK की गेंदबाजी-

IPL 2023: सीएसके के लिए सबसे सफल गेंदबाज राजवर्धन हेंगरगेकर रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच उन्होंने 36 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। इसके अलावा तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।

GT की गेंदबाजी-

गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की। इसके अलावा जोश लिटिल ने एक विकेट चटकाया।

मैच के टर्निंग पॉइंट्स-

  • IPL 2023: गायकवाड़ का विकेट पहली पारी में ऋतुराज गायकवाड का विकेट चेन्नई सुपर किंग्स की हार की वजह बना। गायकवाड 92 रन बनाकर 18वें ओवर की पहली बॉल पर आउट हुए। इस वक्त CSK का स्कोर 151/5 था। टीम आखिरी 17 बॉल में 28 रन ही बना सकी और अहमदाबाद की बैटिंग पिच पर 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। शुभमन गिल ने अल्जारी जोसेफ की बॉल पर गायकवाड का कैच पकड़ा।
  • शुभमन गिल की पारी 179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले रिद्धिमान साहा के साथ 37 और फिर साई सुदरशन के 53 रन की पार्टनरशिप की। वह 15वें ओवर तक टिके रहे और 36 बॉल में 63 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस वक्त टीम का स्कोर 138/4 था।
  • विजय शंकर का विकेट दूसरी पारी के 18वें ओवर में विजय शंकर का विकेट गुजरात के लिए ही टर्निंग पॉइंट रहा। उनके आउट होने के बाद राशिद खान बैटिंग पर आए। उन्होंने 3 बॉल में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच गुजरात के पक्ष में डाल दिया। आखिरी ओवर में टीम को 8 रन की जरूरत थी। राहुल तेवतिया ने फिर शुरुआती 2 गेंद पर ही एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। मिचेल सैंटनर ने विजय शंकर का शानदार कैच पकड़ा।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने बांधा समा, जानिए स्टेज पर क्यों मांगी माफी

Tags: CSK vs GTGT winsIPL 2023 new changeIPL 2023 newsIPL 2023 news hindi
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.