भारत की जीडीपी में अप्रैल-जून की अवधि में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है – अर्थशास्त्रियों के अनुमानों की तुलना में यह भारत की अर्थवयवस्‍था के लिए बहुत ही बुरा प्रभाव है।  

कोरोनवायरस वायरस महामारी ने प्रमुख उद्योगों को रोक दिया और लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया। वर्तमान स्थिति ने 1996 के बाद से अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक विकास की सबसे खराब घटना को चिह्नित किया है।

अनुभवी अर्थशास्त्रियों के अनुसार यह भारत के लिए एक बहुत ही बुरी खबर है, भारत इस वक्‍त बहुत ही गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आने वाले समय में भी हालात और खराब होने की अशंका है। बुरी अर्थव्‍यवस्‍था के साथ एक और बुरी खबर यह है कि देश के प्रधानमंत्री और वित्‍तीय मंत्री ने इस गिरावट पर अब तक कोई भी टिप्‍पणी नहीं की है।

लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने भारत की जीडीपी को लेकर सरकार को दोषी ठहराना चालू कर दिया है। अर्थव्‍यवस्‍था और गिरी जीडीपी को लेकर नेटिजन्‍स लगाता कई मीम्‍स शेयर कर रहे हैं जो को हसी के माध्‍यम से इस गहरे संकट को दर्शाऐगें।

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: मोबाइल छीनने बालों से भिड़ी 15 साल की लड़की, सरकार ने दी 51000 की पुरस्कार राशि