भारत में कोरोना वायरस अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है, बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर बड़े बड़े राजनेता तक इस भयानक बीमारी की चपैट में आ रहे है। महानायक अमिताभ बच्‍चन और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के बाद अब भारत के ग्रहमंत्री अमितशाह भी कोरोना की चपैट में आ चुके हैं।  

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि उन्होंने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, अमितशाह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए, कहा कि उनका स्वास्थ्य “ठीक” है लेकिन उन्हें “डॉक्टरों की सलाह पर” अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही कहा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं अपना परीक्षण करवा लें।

देश में अब तक 17 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। श्री शाह ने कुछ दिन पहले कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था। सूत्रों ने कहा कि संपर्क ट्रेसिंग होगा और जो भी मंत्री के संपर्क में आएगा उसे आत्म-अलगाव करना होगा।

यह भी जरूर पढ़े- सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस के चलते रिया चक्रवर्ती का नया वीडियो हुआ वायरल