राजधानी भोपाल में रेप का एक हाई प्राेफाइल मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल के सबसे बड़े होटल्स में से एक नूर उस सबाह (Noor Us Sabah) में युवती के साथ 9 माह पूर्व हुए दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें 50 वर्षीय आरोपी ने मेट्रो मोनियल साइट पर अपनी गलत उम्र बताकर 31 साल की युवती से दुष्कर्म किया और मुंबई फरार हो गया।

युवती 9 माह तक आरोपी से शादी करने की गुहार लगाती रही, लेकिन जब आरोपी टालामटोली करने लगा तो युवती ने परेशान होकर भोपाल के कोहेफिजा थाने में उसके खिलाफ एफआईआर कर दी। 

मेट्रो मोनियल साइट के माध्यम से दिया झांसा : 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी युवती की मेट्रो मोनियल वेबसाइट के माध्यम से मुंबई के बिजनेस मैन इस्माइल सैय्यद से मुलाकात हुई थी। मेट्रो मोनियल वेबसाइट पर आरोपी ने खुद की उम्र 35 साल बताई थी। जान पहचान के बाद दोनों ने सितंबर 2020 को निकाह भी तय कर लिया।जिसके बाद आरोपी 15 सितंबर 2020 को भोपाल भी आया और उसने नूर उस सबाह होटल में युवती को मिलने के लिए बुलाया।

भोपाल आने के बाद आरोपी दिन भर निकाह के लिए टाला मटोली करता रहा। शाम होते ही वह बार बार काजी के आने की बात करता रहा और देर रात हो जाने के कारण उसने युवती को अपने पास ही राेक लिया और इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती भी की और अगले दिन आरोपी बिना शादी किए मुंबई लौट गया। 

युवती 9 माह तक करती रही शादी के लिए मिन्नतें : 
आरोपी के मुंबई लौट जाने के बाद युवती को उसकी वास्तविक उम्र के बारे में पता चला, जिसके बाद युवती 9 माह तक उससे शादी की मिन्नतें करती रही। इस दौरान आरोपी बार बार उसे शादी करने का झांसा देता रहा। और कुछ दिन पहले वह शादी करने से मुकर गया, जिसके बाद युवती ने कोहेफिजा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती विदिशा में जॉब करती हे।