हाथरस गैंग रेप मामला: उत्तर प्रदेश की 19 वर्षीय दलित महिला, जो चार लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी ज़िंदगी के लिए जूझ रही थी, ने आज सुबह दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार से पीडि़त होने के करीब दो सप्ताह बाद लड़की की मृत्यु हो गई।

उसे दिल्ली के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था। इससे पहले महिला को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी जरूर पढ़े- यूपी: एक और निर्भया की मौत, रेप के बाद 15 दिन तक जिंदगी से लड़ी मनीषा

भारत में ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी महिला का इतनी बुरी से तरह से रेप किया गया हो इससे पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं जिनसे देश शर्मसार हो चुका है, इसी के चलते सोशल मीडिया से सड़क तक लोगों में काफी आक्रोश है, देश के बड़े बड़े सेलिब्रिटी से लेकर, राजनेता तक इस मामले में न्‍याय की मांग कर रहे हैं और अपराधियों को जल्‍द से जल्‍द फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़े-  बॉलीवुड के यह 9 बड़े सितारे रह चुके हैं ड्रग्स और शराब की लत आदि