बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 53 वर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर अक्षय को उनके जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने बहुत ही अच्‍छे मित्र को कुछ अलग अंदाज में विश किया।

दोनों की एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए, अजय ने एक्शन स्टार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार और अजय देवगन रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। जहां अक्षय फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अजय एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

बालीवुड अभिनेता सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा ने भी अक्षय के साथ अपना पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन्‍हें शुभकामनाएं दी जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है-

यहां देखें वीडियो-

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पंजाबी सिंगर दिलजीत ने भी खिलाड़ी कुमार को कुछ इस अंदाज में विश किया-  

यह भी जरूर पढ़े- बड़ी खबर: मुबंई बीएमसी ने तौड़ा कंगना रनौत का ऑफिस, कंगना ने ट्वीट कर दी चेतावनी

सोशल मीडिया उनके जन्‍मदिन पर कई वीडियो सामने आ रहे है जोकि अभिनेता के प्रति लोगों का प्‍यार दिखाते हैं-

यह भी जरूर पढें- “Y+” सिक्योरिटी के साथ मुबंई आएगीं कंगना, जानिए क्या है इस सिक्योारिटी की खासियत?