झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को ट्विटर पर एक वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जिसमें साहिबगंज जिले के बरहेट थाने के एक पुलिस अधिकारी को एक युवती के बाल खींचते और थप्पड़ मारते देखा गया।

सोरेन ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमवी राव को टैग करते हुए कहा, “यह घोर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।” यह ट्वीट लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, अविनाश दास के एक ट्वीट के जवाब में था, जिन्‍होनें सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को भी साझा किया था।

लड़की कथित रूप से दलित समुदाय से थी और प्रेम विवाह से संबंधित एक मामले में पुलिस स्टेशन में थी।

डीजीपी ने दिन में बाद में ट्वीट का जवाब दिया “सर, अधिकारी को पुलिस लाइंस भेजा गया था और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। डीएसपी बरहरवा को कल शाम तक पूछताछ करने और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया था। रिपोर्ट मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।” पीड़िता की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किए गए है।”

यह भी जरूर पढ़े- जातिवाद के चलते अंतिम संस्कार की चिता से हटाया दलित महिला का शव, देखें वीडियो