हाल ही दिल्‍ली से बड़ी खबर सामने आयी है, तेज बारिश के चलते दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोग नीचे दब गए है। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

घटना स्‍थल के अनुसार  आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।

घटना स्‍थल के कुछ वीडियो:

सूत्रो के अनुसार जो इमारत गिरी है वह लगभग 70 साल पुरानी बताई जा रही है। इसे निगम ने पहले ही जर्जर घोषित किया हुआ है, इसलिए बिल्डिंग रिहायशी नहीं थी। हालांकि सबसे नीचले तले पर एक हलवाई की दुकान थी।

बताया गया कि आज 4-5 मजदूर दुकान में ही ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। आस-पास के लोगों के मुताबिक अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। पूरी आशंका है कि सभी मजदूर अंदर ही दबे हुए हैं।

जब इमारत गिरी तो उसके बगल से एक परिवार गुजर रहा था, जिसमें दो बच्चे और पति-पत्नी थे। वो भी इसके नीचे आ गए। फिलहाल इनमें से केवल एक को बाहर निकाला गया है। घटना में कुछ मौते होने की अशंका जताई जा रही है।

यह भी जरूर पढें- Birthday Special: 90 के दशक की हिट अभिनेत्री महिमा ने इस बड़ी वजह के चलते छोड दिया था बॉलीवुड