प्रभास फिल्‍म उद्योग में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं’बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्‍म देने के बाद, अभिनेता के पास बड़े प्रोजेक्‍टस की जैसे बाढ़ ही गई और वह अपने सभी प्रोजेक्‍ट के लिए काफी महंगी फीस ले रहे हैं।

प्रभास आने वाली फिल्‍में में जैसे ‘आदिपुरुष’, ‘राधे श्याम’ और ‘आत्मा’ में प्रमुख भूमिकाओं के लिए साइन अप किया है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अभिनेता हाल ही में सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। क्योंकि उन्हें ‘आदिपुरुष’ जो कि संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ है के लिए 150 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान खान, जिन्हें ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक मिले, और अक्षय कुमार के बाद पिछले 10 वर्षों में इतनी मोटी फीस का भुगतान करने वाले वह तीसरे अभिनेता हैं। अक्षय को बेल बॉटम के लिए 100 करोड़ मिले थे लेकिन प्रभास ने इन दोनों को पछा़ड इस लिस्‍ट में अपना नाम सबसे आगे कर‍ लिया है।

“आदिपुरूष” फिल्‍म का बजट Adipurush movie  Budget 

ओम राउत द्वारा निर्देशित, ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के साथ सैफ अली खान, कृति सनोन और सनी कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण से की कथा के कुछ हिस्‍सों पर आधारित है। आदिपुरूष में प्रभास भगवान राम, सनी-लक्ष्‍मण,  सैफ – रावण और कृति सेनन – सीता माता रूप में दिखाई देंगे। ‘आदिपुरुष’ 11 अगस्त, 2022 को एक नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है। वहीं अगर फिल्‍म के बजट की बात की जाए तो यह फिल्‍म 500 करोड़ के बड़े बजट में बनने जा रही है।

यह भी जरूर पढें – Govinda Birthday: हुनर किंग गोविंदा के जीवन से जुड़ी ऐसी अनसुनी बातें जो आपको भी बना देंगी गोविंदा फैन