आपने कई प्रकार की मैगी खाईं होगीं लेकिन फैंटा मैगी के बारे में जानकर आप सन्न रह जायेगें। फूड ब्लॉगर अमर सिरोही ने इस अजीबोगरीब डिश को आजमाया और अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।
फ़ूड इन्कारनेट के अमर सिरोही ने फैंटा मैगी का स्वाद चखने के लिए गाजियाबाद तक का सफर तय किया। वीडियो के अनुसार फैंटा मैगी बनाने वाले वेंडर ने कुछ सब्जियां फ्राई कीं और फिर पैन में फैंटा डाल दिया। फिर उन्होंने मैगी को कुचलकर कुछ मसालों के साथ मिलाया। उन्होंने इसे नींबू के रस और कुछ चाट मसाले के साथ फैंटा मैगी तैयार की।
शुरुआत में अमर सिरोही इस अजीबोगरीब डिश को ट्राई करने को लेकर संशय में थे। हालाँकि, उनकी प्रतिक्रिया वह नहीं थी जिसकी आप अपेक्षा करेंगे। उन्हें वास्तव में फैंटा मैगी पसंद आयी। अमर सिरोही वीडियो में कहते हैं, “मैं बालों हूं का इतना अच्छा स्वाद कैसा आ सकता है।”
लेकिन आप घर पर फैंटा मैगी तैयार ना करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, किसी भी प्रकार को कोक को गर्म पर उनके एसिड बनता है जो आपके पाचन को तेजी से खराब कर सकता है।
यह भी जरूर पढें: सावधान: मैगी या नूडल्स खाने से पहले जान लें ये खतरनाक नुकसान