मध्‍यप्रदेश के ग्‍वालीयर में इस 3 मंजीला इमारत में आग लग जाने के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से 2 बच्‍चे भी शामिल थे। घटना इंदरगंज चौराहे पर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ है। पुरे घर में 25 लोगों से ज्‍यादा लोगो के रहने की खबर है जिनमें से अब तक 11 लोगों को रेस्‍क्‍यू किया जा चुका है।  

 बिल्डिंग में दुकान के मालिक का कहना है कि आग लगने का कारण बिजली मीटर हो सकता है जिसमे से एक चिंगारी निकली और तारों से होती हुई अंदर तक पहुंच गई आग का पता उस वक्‍त लगा। जब दुकान में रखे तारपिन के कार्टन मे आग लग गई। और उसी से यह आग पूरी बिल्डिंग में लग गई। परिवार के सदस्‍य हरिओम गोयल ने बताया

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया दुख

हादसे में मारे गए लोगों में अब तक इन लोगों की पहचान हुई है

आराध्‍या (उम्र 4 साल) आर्यन (उम्र 10 साल) शुभी (उम्र 13 साल) आरती गोयल (उम्र 37 साल) शंकुतला गोयल, उम्र 60 साल, प्रियंका गोयल उम्र 33 साल, मधु गोयल उम्र 55 साल