बहुत समय से गेमर्स की उम्‍मीद बना हुआ एक्शन गेम, FAU G आखिरकार भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को लॉन्च किया गया लेकिन PUB G की तुलना में यह गेम फीका पड़ता दिखाई दे रहा है।  

FAU G की शुरूआत भारत चायना विवाद के बाद लोकप्रिय गेम PUB G के बैन के बाद की गई थी। यह ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम एनकोर गेम्स द्वारा विकसित किया गया है, जो सीमा पर सेवा देने वाले भारतीय सैनिकों के जीवन को चित्रित करता है।

लेकिन लोगों को यह गेम कितना पसंद आया इसका अंदाजा आप उनके द्वारा दिए गए रिव्‍यू देखकर लगा सकते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि FAU G गेम PUB G की कमी को शायद ही कभी पूरा कर पाए हालांकि आने वाले कुछ अपडेट में FAU G गेम में सुधार किया जा सकता है।

यह भी जरूर पढ़ें-एक बार फिर दंगों से सहमी दिल्‍ली, हिंसा में बदला किसान आंदोलन, हैरान कर देने वाले वीडियो आए सामने-