किसान और सरकार की बीच की लड़ाई अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रही, दुनिया भर के लोग किसानों के समर्थन में अपनी आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। विदेशी सेलिब्रिटी रिहाना, ग्रेटा थुनबर्ग, मिया खलीफा मी‍ना हैरिस जैसी बड़ी हस्तियों ने किसान विरोध प्रदर्शन को वैश्विक बना दिया है जिसके बाद दुनिया भर के आम लोग भी अब किसानों के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।

हालांकि यह आंदोलन अब दो टुकड़ो में बट चुका है सरकार के सपोर्ट में भी इंडियन सेलिब्रिटीओं ने अपनी बात रखी है, अक्षय कुमार, सुनील शेठ्ठी, अजय देवगन, सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़ी हस्तियां सरकार के समर्थन में उतरी हैं हालांकि इस बात को लेकर भारतीय सितारों की काफी आलोचना हो रही है।  

बीते 2 से 4 दिनों के अंदर किसान आंदोलन ने काफी आग पकड़ी है अब यह मुद्दा सिर्फ भारतीय न होकर वैश्विक स्‍तर देखा जा रहा है, सरकार पर भी इस बात को लेकर काफी दबाव है लेकिन अभी भी सरकार ने कृषि बिल वापस लेने बात नहीं मानी है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसानों ने भी दिल्‍ली की बॉर्डर पर अपने घेराव को बढ़ा दिया है।

यह भी जरूर पढ़ें-किसान आंदोलन के लिए अमेरिकन सिंगर से जा भिड़ीं कंगना रनौत, जानिए क्‍या है पूरा मामला-