भारत में बॉलीवुड सेलिब्रिटी होना कोई आसान बात नहीं है, क्‍योंकि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का चेहरा पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। लेकिन अगर आपको पता लगे के कोई बॉलीवुड में काम किए बिना ही सेलिब्रिटी वाली लाइफ का मजा ले जाएं तो शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ये सच है।  

यहां हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के डुप्‍लीकेट्स लोगों से मिलवाने जा रहे हैं जो सिर्फ बॉलीवुड अभिनेताओं जैसी की झलक पाकर ही चर्चाओं में हैं।

  1. रणबीर कपूर-जुनैद शाद

एक तरफ रणबीर कपूर देश के दिल की धड़कन हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर कश्मीर के जुनैद कश्मीर यूनिवर्सिटी के रणबीर कपूर माने जाते हैं। हालांकि जुनैद अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी लोग उन्‍हें रणबीर कपूर का डुप्‍लीकेट मानते हैं और उन्‍हें रणबीर कपूर से ही पहचान मिली।

  1. शाहरूख खान और इंदौर का समोसे वाला

वैसे तो बॉलीवुड के किंग शाहरूख की नक्‍ल करने वाले लोगों की संख्‍या हजारों में हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरूख का हमशक्‍ल एक व्‍यक्ति इंदौर में समोसे बेचता है।

  1. सैफ अली खान और इंडियन ऑयल बॉय

बॉलीवुड सेलिब्रिटी नवाब सैफ अली खान के डुप्‍लीकेट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुके हैं जो इंडियन ऑयल के लिए काम करते हैं।

  1. जॉन अब्राहम-मुबाशीर मलिक

जॉन हमशक्ल उनकी तरह ही दिखने में अच्छा है। अंतर यह है कि जॉन एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें हम सभी जानते हैं और मुबाशीर एक पत्रकार हैं।

  1. सलमान खान-नजीम खान

सलमान खान के सबसे बडे फैन होने के साथ सा‍थ नजीम उनके डुप्‍लीकेट भी हैं, यहीं कारण है कि वह बंजरंगी भाईजान में छोटे सलमान खान की भूमिका भी निभा चुके हैं।

  1. परिणीति चोपड़ा-हरनीत सिंह

हरनीज दिल्ली की एक फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट हैं और उन्हें कई लोग यह बताते हैं कि वह बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा की तरह दिखती हैं।

  1. सोनाक्षी सिन्हा और प्रिया मुखर्जी

दबंग फिल्‍म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली सोनाक्षी सिन्‍हा की हमश्‍क्‍ल प्रिया मुखर्जी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। आप उनकी तस्‍वीरें देखकर अंदाजा लगा सकती हैं कि प्रिया की शक्‍ल सोनाक्षी से कितना मेल खाती है।

यह भी जरूर पढ़ें- फिटनेस क्‍यों जरूरी है इसका विश्‍वास आपको ये 9 तस्‍वीरें देखकर हो जाएगा !