हाल ही में आयी एक बड़ी खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने काग्रेंस गिरने के कुछ ही दिनों बाद स्पष्ट कर दिया था कि मार्च 2020 में मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।

लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में  एक हैरान कर देने वाला खुलाश हुआ है। यह ऑडियो इंदौर के सैनवर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को एमपी के सीएम के संबोधन वाली एक ऑडियो क्लिप, जो सोमवार की इंदौर यात्रा के दौरान वायरल हुई है।

वायरल क्लिप 

क्लिप में शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए सुना गया, कि “इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व ने किया था कि कमलनाथ सरकार गिरनी चाहिए, अन्यथा यह सब कुछ बर्बाद कर देगी। मुझे बताएं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट के बिना सरकार को अलग करना संभव था। इसके अलावा कोई और तरीका नहीं था।”

इस वीडियो के तुरंत बाद ही लोगो ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भाजपा और केंद्र सरकार इस आडियों को लेकर हमला बोला है। उन्‍होनें इस आडियो पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी जरूर पढ़े- न्यूजीलैंड ही नहीं बल्कि यह 7 देश भी हो चुके हैं कोरोना फ्री