• Latest
  • Trending
  • All
Epstein Files

Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स का अमेरिका से यूरोप तक असर, 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों की जांच

April 23, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Epstein Files : एपस्टीन फाइल्स का अमेरिका से यूरोप तक असर, 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों की जांच

Manohar Pal by Manohar Pal
April 23, 2026
in Top News
Epstein Files

Epstein Files

23
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

राजनेताओं-अरबपतियों और शाही परिवारों तक फैली जांच

नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) से निकला जिन्न अब यूरोप तक फैलता जा रहा है। अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज सामने आते ही दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स 30 जनवरी को जारी किए हैं। इसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच चल रही है।

इन फाइलों में नेता, राजदूत, अरबपति और शाही परिवारों के नाम शामिल हैं। ईमेल, फ्लाइट लॉग और संपर्क रिकॉर्ड में 700 से 1000 असरदार लोगों का जिक्र है। कई मामलों में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप भी हैं। दस्तावेजों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन जैसे हाई-प्रोफाइल नाम अलग-अलग संदर्भों में सामने आए हैं।

Epstein Files Impact Spreads

RelatedPosts

EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026

यूरोप में एपस्टीन (Epstein Files) सुनामी: ब्रिटेन-नॉर्वे के शाही परिवार निशाने पर

एपस्टीन खुलासे के बाद सबसे ज्यादा हड़कंप यूरोप में है। करीब 10 देशों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा ब्रिटेन में 3 अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा। पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन, सलाहकार एडम पेरी और पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दिया। स्लोवाकिया में पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरोस्लाव लाइचाक ने 300 से अधिक ईमेल और आपत्तिजनक चैट सामने आने पर इस्तीफा दिया।

स्वीडन की सीनियर डिप्लोमेट जोआना रुबिनस्टीन ने पद छोड़ा। नॉर्वे की राजदूत मोना जूल, अमेरिका में लेबर मिनिस्टर एलेक्स एकोस्टा और MIT लैब प्रमुख जोइची इतो ने इस्तीफा दिया।

 

शर्मिंदगी के कारण सरकारों ने दिए जांच के आदेश

  • एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) कई देशों की सरकारों के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक शर्मिंदगी का कारण बन गईं।
  • ब्रिटिश पीएम स्टार्मर को माफी मांगनी पड़ी, जबकि प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ ब्रिटिश पुलिस ने नई फाइलों के आधार पर ‘फ्रेश रिव्यू’ शुरू किया।
  • नॉर्वे में राजदूत मोना जुएल को निलंबित किया गया और पूर्व पीएम थोरबजॉर्न जगलैंड के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच शुरू हुई। सीनियर डिप्लोमेट तेर्झे रोड-लार्सन पर भी जांच चल रही है।
  • फ्रांस में पूर्व मंत्री जैक लैंग को आधिकारिक समन जारी हुआ। पोलैंड, लातविया और तुर्किये ने मानव तस्करी के साथ आधिकारिक साठगांठ की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाईं।

 

गेट्स से लेकर पूर्व इजराइली PM तक को अफसोस

  • कुछ बड़े नाम सामने आने के बाद उन्हें और उनके परिवारों को सार्वजनिक रूप से माफी या अफसोस जताना पड़ा।
  • नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट के ईमेल और संवाद सामने आने पर राजशाही स्तर की संस्थागत समीक्षा हुई और उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी।
  • माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपस्टीन से मुलाकातों और संवाद पर अफसोस जताया तथा फाउंडेशन के बोर्ड से इस्तीफा दिया।
  • इजराइल के पूर्व पीएम एहुद बराक का नाम न्यूयॉर्क में एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरने और बैठकों के रिकॉर्ड में आया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।

 

एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में 38 हजार बार ट्रम्प (Trump) का नाम

एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम 38 हजार से अधिक बार दर्ज है। रिकॉर्ड में 1990 के दशक में एपस्टीन के निजी विमान से 7-8 यात्राओं का जिक्र है। ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब की गेस्ट लिस्ट में भी शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि यौन शोषण का नेटवर्क अमेरिका तक सीमित नहीं था। एपस्टीन ने संगठित ट्रैफिकिंग नेटवर्क बनाया। अब तक 15 देशों के रईसों, नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम सामने आए हैं।

 

तारीखों में पूरा मामला- 14 साल की लड़की ने की थी पहली शिकायत

2005: फ्लोरिडा की 30 लड़कियों ने दिया बयान फ्लोरिडा में 14 साल की लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि एपस्टीन ने मसाज के बहाने यौन शोषण किया। जांच में 30 नाबालिग लड़कियों के बयान मिले।

 

2006-08: राहत देने वाले एकोस्टा बाद में मंत्री यूएस अटॉर्नी ऑफिस ने एपस्टीन को फेडरल ट्रायल से बचाने वाली ‘प्ली डील’ दी। उसे 13 माह की हल्की सजा और दिन में बाहर काम की अनुमति मिली। इस डील को मंजूरी देने वाले अभियोजक एलेक्स एकोस्टा बाद में 2017 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में श्रम मंत्री बने।

 

2009-15: जेल से बाहर निकला, नेटवर्क सक्रिय डील के बाद एपस्टीन सक्रिय रहा। ‘लॉलीटा एक्सप्रेस’, निजी द्वीप से जुड़ी गतिविधियों के सबूत एजेंसियों के पास बढ़ते गए, लेकिन कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई।

2017-18: #मीटू आंदोलन से फिर खुला केस #मीटू आंदोलन के बाद पीड़ितों की गवाही और जांच से एपस्टीन के प्रभावशाली संपर्क उजागर हुए।

2019: फेडरल गिरफ्तारी और जेल में संदिग्ध मौत न्यूयॉर्क में सेक्स-ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तारी हुई। एक माह बाद मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल जेल में संदिग्ध हालात में मौत, आधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया।

2020-26: अब कोर्ट के आदेश से फाइलें जारी… अमेरिकी कोर्ट आदेश व एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपरेंसी एक्ट के तहत 30 लाख पेज जारी हुए, वैश्विक जांच शुरू।

Tags: jeffrey epstein files
ADVERTISEMENT
Previous Post

Beauty Tips: बेजान चेहरे पर लाना है चमक तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खा

Next Post

Health Tips : तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा

Next Post
Health Tips : तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा

Health Tips : तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा

सोना और चांदी की कीमतों में

सोना और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल, जानिए आज का MCX गोल्ड-सिल्वर भाव

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.