Top News

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे: ट्रंप, बिल गेट्स और मीरा नायर के नाम ने क्यों मचा दी है हर जगह खलबली?

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे: पिछले कुछ समय से एपस्टीन फाइल्स ने हर जगह तहलका मचा कर रखा हुआ है। अमेरिका समेत दुनिया के हर नागरिक की नजर इस एपस्टीन फाइल्स और इससे जुड़े राज पर टिकी हुई है। एक-एक कर फाइल के पन्ने खुलते जा रहे हैं और नए-नए नाम सामने आते जा रहे हैं। हर नाम के साथ एक नया राज। हाल ही में इस फाइल के कुछ नए पन्ने खोले गए हैं जिसे डिपार्मेंट आफ जस्टिस (DOJ)अमेरिका द्वारा जारी किया गया है। इस बार जो राज सामने आए हैं उन्होंने दुनिया को चौंका दिया है। जी हां इस बार Epstein File में जिन नामों का सबसे ज्यादा जिक्र हुआ है वह है डोनाल्ड ट्रंप और बिल गेट्स, साथ ही भारत की मशहूर फिल्म मेकर और जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का।

एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप का नाम सैकड़ो बार

DOJ द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार एपस्टीन फाइल में डोनाल्ड ट्रंप का नाम अनेकों बार दर्ज किया गया है। हर दूसरे पन्ने पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का नाम दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर से तहलका मच गया है। अब मीडिया पर एक ही सवाल चल रहा है कि अगर नाम बार-बार है तो कोई तो गहरा संबंध होगा? Epstein Files में Trump जुड़ी कुछ FBI टिप्स और आरोपों का भी जिक्र है। फाइल में एक दावा भी सामने आ रहा है जिसमें एक नाबालिक लड़की को जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूत करने के बाद भी सामने आ रही है। हालांकि यह सारे दावे अनवेरीफाइड बताये जा रहे हैं। अब इनके पीछे कितना सत्य है और कितना झूठ यह तो एजेंसियां आराम से साबित करती रहेगी लेकिन अगर धुआं उठा है तो तय है आग जरूर लगी होगी।

बिल गेट्स के सीक्रेट मेल और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का सच

ट्रम्प के बाद जिसका नाम इस फाइल में सबसे ज्यादा बार लिया गया है वह है बिल गेट्स। बिल गेट्स से जुड़े ऐसे-ऐसे सच बाहर आ रहे हैं जो इस पूरी फाइल को गॉसिप थ्रिलर में बदल रहे हैं। एपस्टीन फाइल्स में कुछ ड्राफ्ट किए गए इमेज मिले हैं जिससे पता चलता है कि बिल गेट्स ने कई रशियन लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाए थे, जिसकी वजह से Bill Gates STD से भी संक्रमित हो चुके थे । यहां तक की इस फाइल में मेलिंडा जो कि उनकी पत्नी है उनका भी जिक्र है, की कैसे उनसे छुपते-छुपाते बिल गेट्स एंटीबायोटिक भी ले रहे थे। अब सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हो रही है कि यदि यह सारे तथ्य झूठे हैं तो Melinda Gates का नाम फाइल में क्या कर रहा है? बिना किसी कारण कोई क्यों ड्राफ्ट में एंटीबायोटिक का जिक्र करेगा? हालांकि बिल गेट्स के प्रतिनिधि कह रहे हैं कि यह मेल ड्राफ्ट है, मतलब यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अब भेजे गए थे या नहीं? इसलिए एपस्टीन फाइल्स की इन बातों को निराधार बताया जा रहा है।

ज़ोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का भी एपस्टीन फाइल्स कनेक्शन

एपस्टीन फाइल्स में अब एक नया मोड़ आ गया है जहां एक भारतीय व्यक्ति इस फाइल से जुड़ता हुआ पाया गया है। हम बात कर रहे हैं मॉनसून वेडिंग और सलाम बॉम्बे जैसे फिल्मों की निर्देशिका और Zohran Mamdani की मां मीरा नायर की। जी हां जैसे ही Meera Nair का नाम इस फाइल में मिला वैसे ही भारत समेत दुनिया भर में मोहल्ला मच गया है। हालांकि फाइल में मीरा नायर का नाम किसी अपराध के तौर पर तो नहीं परंतु एक हाई- प्रोफाइल पार्टी के चलते लिया गया है। फाइल में दावा किया जा रहा है कि 2009 में Ghislaine Maxwell के घर में एक पार्टी अरेंज की गई थी जिसमें मीरा नायर भी शामिल हुई थीं। पार्टी मीरा नायर की फिल्म Amelia के लिए रखी गई थी जिसमें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के सीईओ जैफ बेसोज़ भी मौजूद थे।

एपस्टीन फाइल्स का असली खेल क्या है?

एपस्टीन फाइल्स असल में यह साबित नहीं करती कि इस फाइल में उल्लेखित हर व्यक्ति दोषी है। लेकिन यह जरूर है कि एपस्टीन फाइल्स में उल्लेखित हर व्यक्ति का कहीं ना कहीं जेफरी एपस्टीन से संबंध रहा है। उसे एपस्टीन के अपराधों और काम के बारे में जरूर पता था। यह वे दस्तावेज है जो Jeffrey Epstein ने फाइल्स और फोटोग्राफ के माध्यम से अपने पास सहेजे थे और अब एक-एक कर इन्हें डिपार्मेंट आफ जस्टिस द्वारा जारी किया जा रहा है।

डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस द्वारा जारी किए गए यह सारे नाम ट्रंप, बिल गेट्स और मीरा नायक को कटघरे में जरूर लाकर खड़ा करते हैं। लेकिन यह सारे नाम दिखाते हैं की एपस्टीन का जाल कितना बड़ा और कितना फैला हुआ था। हालांकि अभी भी सच धुंधला है और किसी भी आरोपी का आरोप साबित नहीं हो रहा है। परंतु इन सारी सेलिब्रिटीज की छवियां कमजोर जरूर हो रही है। अब देखना यह होगा कि बिल गेट्स का यौन संक्रमण, ट्रंप का छोटी बच्चियों को एक्सप्लोइट करना और न्यू यॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का उस इवेंट का हिस्सा होना आखिर किस तरफ इशारा कर रहा है?

Read More: चांदी में 24% गिरावट: एक ही दिन में चांदी ने पलट दिया खेल!! निवेशकों को याद दिला दी 1980 के सिल्वर थर्सडे की गिरावट

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp