Bhopal News: भोपाल एक बिजली सब-स्टेशन में मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट मशीन में जोरदार धमाका हुआ। मशीन बम की तरह फूट गई और उसमें से भीषण आग नकलने लगी। मशीन से निकले गर्म तेल से इंजीनियर जेई महेंद्र सिंह बुरी तरह झुलस गए है। उनका चेहरा और छाती बुरी तरह से जल गया है।

मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट में बिजली यूनिट की खपत का आंकलन किया जाता है। मशीन में  हो गयी गडबड़ी को देखने पंहुचे थे जेई सिंह। वह रोज की तरह ही शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक कर रहे थे। इसी बीच मशीन फेल हो गई तो जेई समेत सात-आठ कर्मचारियों की टीम वहां मशीन को ठीक कर रही थी।

इसमें लगे फॉल्ट को देखने पहुंचे और फॉल्ट को ठीक करने के बाद जैसे ही चालू किया गया तो एमई ब्लास्ट हो गया और जेई सिंह जुलस गए। जेई सिंह एमई के काफी नज़दीक खड़े थे जिससे उन पर एमई के गर्म तेल के छींटे लग गए और बाकी कर्मचारियों पर तेल के हल्के छींटे लगे है।

सभी कर्मचारी सहम गए 

सभी कर्मचारी जो सहकर्मी थे, उन्होंने कहा कि मशीन बम की तरह फट गई। तेज धमाका हुआ। इससे हम डर गए थे। मौके पर काफी भीड़ थी। जेई सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत अब थोड़ी ठीक बताई जा रही है.

मदद की मांग

हादसे में झुलसे जेई को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ट्वीट कर मदद की मांग की है।