Top News

असम के कुछ इलाकों में भूकंप ने दिखाई दहशत, 6.4 तीव्रता के तेज झटके, यहां देखें वीडियो-

एक तरफ जहां देश कोरोना महामारी से लड़ रहा तो दूसरी तरफ प्राकतिक आपदाएं भी कुछ हिस्‍सों में समस्‍याएं बन रही हैं। बुधवार सुबह असम के कुछ इलाकों जैसे सोनितपुर-गुवाहाटी-तेजपुर में एक के बाद एक भूकंप के चार झटके महसूस हुए जिनमें से एक की तीव्रता सर्वाधिक 6.4 मैग्निट्यूड बताई जा रही है।

नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अुनसार, सबसे तीव्र 6.4 भूकंप की गहराई 17 किलोमीटर तक थी। वहीं दूसरी तरफ भूकंप क्षेत्र के निवासियों द्वारा कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जो भूकंप की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।

यहां दखें वीडियो –



प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया-

पीएम नरेंद्र मोदी ने असम की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि  “राज्य के कुछ हिस्सों में भूकंप को लेकर असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल से बात की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी”

ग्रहमंत्री ने जाहिर की प्रतिक्रिया-

“भूकंप के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थिति का आकलन करने के लिए असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। केंद्रीय सरकार असम की हमारी बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह”

यह भी जरूर पढ़ें- #Resign_PM_Modi ट्वीटर पर हुआ ट्रैंड, कोरोना से गुस्‍साए लोगों ने प्रधानमंत्री से की इस्‍तीफा देने की मांग

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp