drunk tte urinates: अमृतसर से कोलकाता जा रही एक ट्रेन में महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। नशे की हालत में एक टीटीई ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।

नशे में धुत कथित टीटीई ने की पेशाब

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्रेन में drunk tte urinates नशे में धुत एक टीटीई ने रविवार रात एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया।

न्यायायिक हिरासत में भेजा गया टीटीई

वहीं, महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया । वह नशे में धुत था । ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

drunk tte urinates
credit: google

यह भी पढ़ें:Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज अपनी ही बातों में ऐसी फंसी,कपिल नहीं रोक पाए अपनी हंसी

अकाल तख्त एक्सप्रेस की घटना

जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के मुताबिक, अमृतसर निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए वन कोच में यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:Bhopal Gas Tragedy: Center’s Petition for the Victims Got Rejected by Supreme Court!! See Why?

‘नशे में धुत टीटीई ने की पेशाब'(drunk tte urinates)
जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने आगे बताया कि रात को करीब 12 बजे जब उनकी पत्नी अपनी सीट पर आराम कर रही थीं तब नशे में धुत (drunk tte urinates) टीटीई मुन्ना कुमार ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।