बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ड्रग पेडलर्स ने एनसीबी की पूछताछ में चार बड़े बॉलीवुड नायकों का नाम लिया है। जोकि हैरान कर देने वाले हैं।
खबरों के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डीनो मोरिया का नाम अब ड्रग पेडलिंग में सामने आया है। ड्रग पेडलर्स के बयान के अनुसार गौर करने वाली बात यह है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। अब तक सिर्फ अभिनेत्रिअयों के नाम आ रहे थे। पहली बार बड़े अभिनेता भी अब ड्रग मामले से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
एनसीबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बॉलीवुड के बड़े नामों का खुलासा किया है। बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग सामने आयी है। A, D, R, S वह चार नाम के पहले अक्षर हैं जो कुछ दिनों से खबरों में हैं।

अब यह स्पष्ट हो गया है कि A का अर्थ है अर्जुन रामपाल, D से डिनो मोरिया, R से रणबीर कपूर और S से शाहरुख खान। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि ड्रग पेडलर ने कहा है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग्स की आपूर्ति करते थे। लेकिन डिनो मोरिया की आपूर्ति किसने की? अधिकारी ने कहा कि अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पूछताछ जारी है।
यह भी जरूर पढ़े- कंगना रनौत के बाद अब रवि किशन को मिली Y+ सिक्योरटी जानिए क्या है वजह?











