एक बार फिर कोरोना के प्रकोप की अंशका तेज होती दिखाई दे रही है, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल मनाली की तस्‍वीरें ये बयां करती हैं कि देश में कोरोना को लेकर अब भी लोग कितने लापरवाह हैं।  

हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश के मनाली का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि देश में दैनिक कोरोनावायरस के मामले घटते देख हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले महीने कोविड -19 प्रतिबंधों में ढील के बारे में घोषणा की थी, जिसके बाद शिमला, कुल्लू-मनाली और धर्मशाला में ये खतरनाक माहौल देखने को मिला।

मनाली से सामने आयी भारी भीड़-भाड़ वाली सड़कों की तस्वीरें काफी हैरान कर देने वाली हैं।

यहां देखें नेटिजन्‍स की प्रतिक्रिया-

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने मीडिया को बताया कि राज्य में प्रवेश करने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और ई-कोविड पास की शर्त वापस लेने से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है।

यह भी जरूर पढ़ें- AirCar: दुनिया को मिली पहली फ्लाइंग कार, 35 मिनट की उड़ान सफल, यहां देखें वीडियो-