पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में नहीं बल्कि भारत में भी देखने को मिल रहा हैं। भारत में कोरोना मामलों की बात करें अब तक कोरोना के कुल 4,063 केस आ चुके हैं। वहीं इस घातक वायरस से मृत्यु का आंकडा 109 तक पहुंच चुका है। जी हां यह वारयस भारत में अब 117 लोगों की जान ले चुका है।
वहीं अगर दुनिया भर में कोरोना मामलो की संख्या के बात करें तो दुनियां में अब तक कुल 401,618 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अब तक 18,317 लोगों की जान जा चुकी है।
यह भी जरूर पड़े- पीएम मोदी की अपील पर कहीं लोगों ने जलाए दिये तो कहीं मनायी गई दीवाली
भारत में सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक दिन के हिसाब से 10,000 से 20,000 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाए ताकि जल्दी से जल्दी पीडि़त लोगों का इलाज किया जा सके।

पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के तालाबंदी की घोषणा की, लेकिन अभी भी कुछ लोग नियमों का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं और बेवजह घूमते हुए देखे ता जा रहें है।
लॉकडाउन समाप्त होने में केवल 9 दिन बचे हैं और इसलिए ये दिन अब बेहद महत्वपूर्ण है कि नियमों का पालन ठीक से किया जाए। सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि कैसे इस समस्या से लड़ा जाए।











