कांग्रेस पार्टी के जालौन जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा को रविवार को छेड़छाड़ और सेक्‍सुअल हारासमेंट के मामलें में दो बहनों ने पब्लिक में पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने कहा, “वह कई दिनों से हमारे साथ गलत व्‍यव्‍हार कर रहे था। हमने उनकी शिकायत यूपी कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

पुलिस का इस घटना पर बयान-

एक अनुज मिश्रा यहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। यहां एक महिला ने हमें शिकायत दी है और हमने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए [यौन उत्पीड़न] के तहत मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, वह उसे नियमित रूप से फोन करता था, परेशान करता था। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे को लगभग 5-6 साल से जानते थे। उनके परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे। जालौन के एसपी यश वीर सिंह ने कहा कि आरोपी और पीड़ित दोनों अलग-अलग इलाकों के हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को पूर्व में महिला से शिकायतें मिली थीं, सिंह ने कहा कि उन्होंने संबंधित पुलिस स्टेशनों से पूछा था, लेकिन अभी तक उन्हें पिछली कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिश्रा, जो एक साल के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष रहे हैं, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।”

जालोन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा का बयान: “मैं उस राजनीतिक साजिश को समझ नहीं पा रहा हूं जिसमें मैं फंस रहा हूं। दो महिलाएँ अचानक आईं और मेरे कॉलर को पकड़ लिया। उनके साथ चार लोग थे जो वीडियो बना रहे थे”

यह भी जरूर पढ़े-शाहरूख खान वर्थडे स्पेशल: किंग खान के 9 यादागार डायलॉग जिनसे रोमांस किंग को मिली बॉलीवुड में पहचान