Chief Minister Yogi Adityanath birthday: उत्‍तरप्रदेश के 22 वे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना जन्‍मदिन मना रहा हैं, बीजेपी पार्टी से प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ होने के नाते आज कई बड़ी हस्तियां उन्‍हें जन्‍मदिन पर बधाई दे रहीं हैं वहीं दूसरी तरफ यूपी में बढ़ती बेरोजगारी और असुविधाओं से परेशान लोग उनके जन्‍मदिन पर बेरोजगार दिवस मना रहे हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने मुख्यसीएम योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर बधाई दी है।

दूसरी तरफ यूपी के बेरोजगार युवा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जन्‍मदिन के सुबह से ही ट्वीटर पर #बेरोजगार_दिवस ट्रैंड चलाकर नाराजगी जता रहे हैं, साथ ही उत्‍तरप्रदेश के सीएम को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि बीते सालों में यूपी भारी बेरोजगारी से गुजर रहा है।

#बेरोजगार_दिवस ट्वीटर पर हो रहा ट्रेंड

यूपी में बेरोजगारी के आकड़ें

यूपी ही नहीं पूरे देश में ही बेरोजगारी के आकड़े तेजी बढ़ रहे हैं अब इसके पीछे की वजह कोरोना वायरस हो सरकार की नाकामयाबी लेकिन लाखों शिक्षित युवा आज मजदूरी करने को विवश हैं। वहीं अगर यूपी की बेरोजगारी की बात की जाए तो आंकड़ों के अनुसार, यूपी में बेरोजगारी दर में वृद्धि अप्रैल में 9.78% की तुलना में मई में शहरी बेरोजगारी दर में 14.73% की उल्लेखनीय वृद्धि और अप्रैल 2021 में 7.13% के मुकाबले ग्रामीण बेरोजगारी दर 10.63% वृध्दि देखने को मिली।

यह भी जरूर पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक, जानिए कैसी है भारत के बड़े पॉलिटिशियन्स की पर्सनल लाइफ!