भोपाल में सीबीआई (Central_Bureau_of_Investigation) की टीम ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले को उजागर करते हुए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Food_Corporation_of_India) के एक क्लर्क के घर से 2 करोड़ 17 लाख रुपए की भारी भरकम रकम बरामद की है। मामला जानकारी में आने के बाद लोगों की जुबान पर एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा होने लगी है।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई (CBI) की टीम ने भोपाल के छोला इलाके में रहने वाले एफसीआई (FCI) के क्लर्क किशोर मीणा के घर छापा मारकर लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि बरामद की है। इसके अलावा टीम ने रिश्वतखोरी से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।














