बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा, जो कई महीनों से अवैध रूप से पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने और उनका व्‍यापार करने के आरोप में जेल में थे, हाल ही में उन्‍हें मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी है।

सूत्रों के अनुसार उन्‍हें 50 हजार रुपये के मुचलके (जुर्माने पर) पर जमानत मिली है। उनके साथ गिरफ्तार हुए  एक अन्य आरोपी रयान थोर्प को भी कथित पोर्न रैकेट में अदालत ने जमानत दे दी है।

कुंद्रा ने अपने बयान में कबूला की उन्‍हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है, उन पर लगे आरोपों का पुलिस के पास एक भी पुख्‍ता सूबत नहीं है।

राज कुंद्रा को उनके आवास से 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में 11 अन्य लोगों को भी आईपीसी की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था। मामलें में मुंबई पुलिस ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी जिसमें शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा सहित 43 अन्‍य गवाहों के बयान शामिल हैं।

यहां पढ़ें राजकुंद्रा केस से जुड़ी सभी जानकारी 

पोर्नोग्राफी केस: राजकुंद्रा पर लगा एक और बड़ा इल्‍जाम, शर्लिन चोपडा ने कहा घर आकर की थी जबरदस्ती