लंबे इंतजार के बाद आज फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्‍चन और आलिया भट्ट मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र का ट्रैलर काफी दमदार है  सोशल मीडिया पर लोग इसे लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी फिक्‍सन फिल्‍म से जोड़ रहे हैं।

तीन मिनट का ट्रैलर काफी थ्रिल से भरा हुआ है प्रभावशाली वीएफएक्स शॉट्स को देखकर लगता यह फिल्‍म आने वाले समय में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Watch Brahmastra Trailer: 

Brahmastra trailer review: 

लगभग तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है जो हमें बताती है कि कैसे पांच तत्वों ने अपनी शक्तियों को प्राचीन काल से ‘अस्त्रों’ (हथियारों) में संग्रहीत किया है और यह सभी अस्त्रों के भगवान की कहानी है- ब्रह्मास्त्र। अमिताभ बच्चन और नागार्जुन – और फिल्म के खलनायक के रूप में मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। फिल्‍म को लेकर बॉलीवुड फैन्‍स काफी उत्‍साहित हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

Also Read: Upcoming South Indian Movies: साउथ की ये 5 अपकमिंग फिल्में तोड़ सकती है कमाई के सारे रिकॉर्ड