ऐसा कहा जाता है कि “दिल लगाने से पहले उम्र नहीं देखी जाती” इसी बात का जीता जागता उदाहरण है आपके चहेते बॉलीवुड सितारे जिन्‍होनें उम्र के बीच बड़े पैमाने का अंतर होने के बावजूद भी अपने रिश्‍ते की गाँठ बाँध ली है। आइए नजर डालते हैं विशाल आयु के अंतर के साथ एक साथ रह रहे इन बॉलीवुड जोड़ों पर।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 7 जुलाई, 2015 को शादी के बंधन में बंधे। 34 वर्षीय बॉलीवुड स्‍टार शाहिद और उनकी पत्नि मीरा के बीच 13 साल की उम्र का अंतर है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका ने 2018 में हॉलीवुड स्‍टार निक से शादी की। 10 साल के बड़े ऐज गैप के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई देते हैं।

मलाइका अरोरा खान और अर्जुन कपूर

मलाइका के तलाक के बाद, वह बॉलीवुड स्‍टार अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं दोनों की उम्र में 12 वर्ष का अंतर होने के बावजूद भी अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ खुश दिखाई देते हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

संजय दत्त और मान्याता

2006 में निर्माता नितिन मनमोहन द्वारा एक दूसरे को कथित रूप से पेश किए जाने के बाद संजर और मान्‍याता की प्रेम कहानी शुरू हुई। उन्होंने 2007 में शादी की।  2010 में मान्‍यता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। संजय और मान्याता के बीच 19 साल का ऐज गैप है जोकि उनके रिश्ते को बिल्कुल प्रभावित नहीं करता।

सैफ अली खान और करीना कपूर

यह पहली बार नहीं है जब नवाब सैफ किसी ऐज गैप अंतर वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहे हैं। उन्होंने अमृता सिंह से शादी की, जो उनसे 12 साल बड़ी थीं। लेकिन उनकी शादी साल 2004 में खत्म हो गई। बाद में सैफ को टशन फिल्‍म के सेट पर करीना कपूर से प्यार हो गया। करीना सैफ से 11 साल छोटी हैं। दोनों ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी कर ली थी।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सिंह

द कपिल शर्मा शो की शान अर्चना पूरन सिंह उनके पति पर‍मीत से 7 साल बड़ी हैं। 1992 में इस जोड़े की शादी हुई।

सोहा अली खान और कुणाल केमू

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

सोहा और कुणाल बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्‍स में से एक माने जाते हैं। 2015 में इस प्‍यारे कपल की शादी हुई दोनों की बीच 5 साल की उम्र का अंतर है।

यह भी जरूर पढ़े-  “द लेक ऑफ नो रिटर्न” भारत की ऐसी रहस्यमयी झील जिसमें जाने वाला कभी वापस लौटकर नहीं आया-