बॉलीवुड सितारों का जन्‍मदिन हमेशा ही खास माना जाता है, लेकिन ये खुशी दोगुनी तब हो जाती है जब आपके कुछ चहेते सितारों का जन्‍मदिन एक साथ पड़ जाए, 2 अप्रैल का दिन इन्‍ही दिनों में से एक है क्‍योंकि इस दिन कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अजय देवगन और डांस से पूरी दुनिया में इंडिया का नाम रोशन करने वाले कॉरीयोग्राफर रेमो डिसूजा का जन्‍मदिन है।

1. अजय देवगन – जन्‍म 2 अप्रैल1969

बॉलीवुड के सिंघम 22 साल के थे जब उन्होंने फूल और कांटे फिल्‍म के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यु किया, आज बॉलीवुड में अपने 30 साल बाद, पूरे कर चुके अजय देवगन भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारों में से एक के रूप में खड़े हैं।

अपने लंबे बॉलीवुड सफर में अजय देवगन की फिल्‍में हमेशा ही बड़े पर्दे पर हिट रहीं हैं, 90 के दशक से अपने करियर की शुरूआत के बदलते दौर के साथ अजय देवगन के किरदार भी हमेशा बदले लेकिन बॉलीवुड में उनकी बेहतरीन अदाकारी का शिलशिला नहीं बदला।  

2. रेमो डिसूजा – 2 अप्रेल जन्‍म 1974

रेमो डिसूजा, इस नाम ने बॉलीवुड को डांस के नए रूप की पहचान कराई, 90 के दशक से एक बैक ग्राइउंट डांसर के रूप में बॉलीवुड में डेब्‍यु करने वाले रेमो आज बॉलीवुड को कई हिट फिल्‍में दे चुके हैं।

इतना ही नहीं 2016 में आयी संजय लीला भंसाली की फिल्‍म बाजीराव मस्‍तानी में रेमो को बेहतरीन को कोरियोग्राफी के लिए 63 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीवानी मस्‍तानी गाने को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकेडमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

3. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा – 2 अप्रैल 1981

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा का जन्म 1981 में 2 अप्रैल को हुआ था। पंजाब के एक छोटे शहर अमृतसर से शुरू होकर सपनों के शहर मुंबई में बड़ा मुकाम बनाने के लिए उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने एक रियलिटी शो में एक प्रतियोगी के रूप में शुरुआत की और अब अपने स्टैंडअप कॉमेडी के साथ पूरे देश के दिलों पर राज कर रहे हैं।

लाफटर चैंलेंज जीतने के बाद भी कपिल कॉमेडी की दुनिया में उतना नाम नहीं बना पाए थे, लेकिन सोनी पर आए कॉमेडी सर्कस नाम के शो ने कपिल की जिंदगी बदली और वहां से उनके टीवी पर बहुत पहचान मिली।

कॉमेडी सर्कस के बाद, कॉमेडी नाइट और द कपिल शर्मा शो कपिल की बेहतरीन कॉमेडी के कारण देश के नंम्‍बर शो बने।

यह भी जरूर पढ़ें-सलमान की एक्‍स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 20 साल बाद किया खुलासा, सलमान के साथ ब्रेकप पर तोड़ी चुप्‍पी