बॉलीवुड से आ रही बुरी खबरों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में आयी एक बुरी खबर के अनुसार अभिनेत्री दिव्या चौकसे का 29 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। 

उन्‍होनें अपनी सेहत के बारे में अपडेट करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उन्‍होनें लिखा “दोस्तों, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैं बात करने की हालत में नहीं हूं। मेरा कैंसर मुझे मार रहा है। मेरे लिए आसानी से गुजरने के लिए प्रार्थना करें। सभी को प्यार”

दिव्या की बहन सौम्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्‍होनें इस बात की खबर दी। सौम्‍या ने लिखा “मुझें बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी cousin divya Chouksey का कैंसर की बजह से बहुत छोटी सी उम्र में आज निधन हो गया है उन्‍होनें London से acting का course किया था वो एक बहुत अच्छी model भी थी, उन्होंने कई सारी फिल्मो में काम किया और serials में भी काम किया , singing में भी उन्होंने अपना नाम कमाया । और आज वो हमें यू छोड़ कर चली गयी। ईश्वर उन की आत्मा को शन्ति दे। R I P”

यह भी जरूर पढ़े- YouTuber शुभम मिश्रा पर गुजरात पुलिस ने की कार्यवाही, यहां जाने पूरा मामला

एक्ट्रेस दिव्या चोकसे के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्‍होने अपना फिल्‍मी करियर अपना दिल तो अवारा है से शुरू किया था जो कि 2016 मे रिलीज हुई थी। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने अपने गृहनगर भोपाल में अंतिम सांस ली। ‘वह लगभग डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहीं थी। पहले वह ठीक हो चुकी थीं, लेकिन कुछ महीने बाद कैंसर फिर उभर आया। इस बार वह ऊबर उससे नहीं जीत सकीं। और आज सुबह भोपाल में उनका निधन हो गया।

यह भी जरूर पढ़े- विधायक के बेटे को रोकने पर कांस्टेबल सुनीता यादव को इस्तीफा देने के लिए किया गया मजबूर यहां देखें वीडियो