दमोह में BJP के पूर्व पार्षद रवि सिंघई के घर में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा छेड़खानी और मारपीट की खबर सामने आई हैं। रविवार को रंगपंचमी के दिन कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर पूर्व पार्षद के घरवालों के साथ मारपीट और महिलाओ के साथ छेड़खानी की।

BJP के पूर्व पार्षद के घर हुआ हमला

दमोह में रविवार रंगपंचमी की शाम को कुछ लोगों ने हमला किया। बदमाशों ने घर में घुसकर BJP के पूर्व पार्षद रवि सिंघई के परिवारजनों के साथ मार पीट और छेड़खानी की। जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।

BJP
credit: google

बदमाश रंगपंचमी के दिन रंगे हुए कपड़ों के साथ BJP पार्षद के घर के नीचे आकर खड़े हो गए और गली गलौज करने लगे। फिर जबरदस्ती घर में घुस गए और परिवार की महिलाओं और सभी सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।

घर में घुसकर मारपीट करने का मामला किया गया दर्ज

इस मामले में फ़िलहाल FIR दर्ज करा दी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के साथ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

BJP
credit: google

परिवार की महिलाओ द्वारा आरोप लगाया गया हैं कि बदमाशों ने घर की बहू बेटियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। इसके अलावा परिजन प्रशांत सिंघई ने मुख्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। सबूत के तौर पर मारपीट का एक वीडियो भी बनाया गया हैं।

Also read: BJP-Congress: महिला आरक्षण विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करे बीजेपी, आने वाले लोकसभा सत्र में इस बिल को पेश करे सरकार – कॉंग्रेस

प्रशांत ने बताया आरोपी सूरज चौरसिया अपने लोगों अन्नी चौरसिया, विक्रम ठाकुर, सत्यम, लकी, शुभम सहित कई अन्य लोगों के साथ आया था। इससे पहले भी सूरज चौरसिया मेरी दुकान में आकर तोड़ फोड़ कर चुका हैं।

इससे पहले भी कर चुके हैं बदमाश ऐसा

BJP पूर्व पार्षद रवि सिंघई के एक घायल परिजन प्रशांत सिंघई ने बताया कि ये लोग इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले मेरी फोटोग्राफी की दुकान पर घुसकर तोड़ फोड़ की गई थी।

जिसके बाद हमने इनपे मुकदमा किया था, जो अभी भी चल रहा हैं। मुकदमा आरोपी सूरज चौरसिया पर दर्ज किया गया हैं। बता दे ये हमले किसी आपसी रंजिश के चलते हुए हैं।

Also read: Budget 2023: These Decisions Will Govern BJP’s Future!!