Microsoft कंपनी के को-फाउंडर और अध्यक्ष Bill Gates ने चलाई महिंद्रा  ट्रायो। Bill Gates ने ई-रिक्शा चलाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें बिल गेट्स महिंद्रा का ई रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं।

Bill Gates ने शेयर किया महिंद्रा  ट्रायो चलाते हुए अपना वीडियो

बिल गेट्स (Bill Gates) ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 40 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें दुनिया के छठवें सबसे अमीर व्यक्ती Bill Gates महिंद्रा ट्रायो चलाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में बिल गेट्स काफी आनंद के साथ ये ई-रिक्शा चलाते दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर भारत का पुराना और प्रचलित गीत “बाबु समझो इशारे” चलता हुआ नजर आ रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)


इसके अलावा वीडियो में महिंद्रा  ट्रायो की खासियत भी बताई जा रही हैं। बिल गेट्स को भारत का ये ई रिक्शा काफी पसंद आया हैं।

Bill Gates ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में महिंद्रा ट्रायो गाड़ी की तारीफ करते हुए लिखा – ” नवाचार के लिए भारत का जुनून काफी बेहतरीन हैं। मैंने एक ई रिक्शा चलाया, जो 131 किलोमीटर (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को बैठाने में सक्षम था।महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डी कार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक हैं।”

Also read: Bill Gates हुए हैरान – भारत की तरक्की से हैरान हो कर कहीं दी ये बड़ी बात, जानिए पूरी डिटेल्स !!

बिल गेट्स की इस पोस्ट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने दिखाई अपनी प्रतिक्रिया

बिल गेट्स के ने जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। वैसे ही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए, इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा-” चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी। मुझे आपको  ट्रायो चलाते देख काफी खुशी हुआ। अब आपके अगले ट्रिप का एजेंडा इलेक्ट्रिक थ्री- व्हीलर ड्रैग रेस आपके मेरे और सचिन तेंदुलकर के बीच होना चाहिए।”

भारत दौरे पर हैं बिल गेट्स

बिल गेट्स इन दिनों भारत आए हुए हैं। इस दौरान बिल गेट्स ने भारत की कई जानी मानी हस्तियों से मुलाकात भी की हैं।

Bill Gates
credit: google
Bill Gates
credit: google
Bill Gates
credit: google

जिनमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, आनंद महिंद्रा, रतन टाटा, RBI गवर्नर शक्ति कांत दास जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

Also read: Bill Gates says ChatGPT will ‘change the world’