हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भडकते और गालियां देते दिखाई दे रही हैं। दरहसल ये महिला कोई और नहीं बल्कि बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेनु देवी हैं।

खबरों की माने तों परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने उप-मुख्यमंत्री के रास्‍ते में पदर्शन कर कर रहे थे जिस पर रेणु देवी भडक गईं।

यहां देखें वीडियो:

रेणु देवी (जन्म 1 नवंबर 1958) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और नवंबर 2020 से बिहार की वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं। वह 2020 में बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं। रेणु देवी बहुत लंबे समय से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की महिला विंग का नेतृत्व कर रही हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब भाजपा के बड़े नेताओं ने सरेआम अप शब्‍दों का प्रयोग किया है बल्कि बिहार, यूपी सहित देश के अलग अलग हिस्‍सों से नेताओं के वि‍वादित बयान सामने आते रहें हैं जो ये दिखाते हैं कि देश की सत्‍ता संभालने वाले ये नेता कितने असभ्‍य और अनपढ़ हैं।

यह भी जरूर पढें –  Nangarhar Blast: अफगानिस्‍तान में एक बार फिर हुआ ब्‍लास्‍ट, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो: