Bigg Boss 15: भारत का प्रचलित रियालटी शो बिग बॉस हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियां बटौर रहा है, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Bigg Boss 15 का एक Video Clip तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत गुस्सेल अवतार में नजर आ रही हैं। राखी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले पर भड़कती नजर आ रही हैं।
खबरों की माने तों अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में राखी सावंत घर में हंगामा करती नजर आएंगी क्योंकि अभिजीत ने उनके पित रितेश को भाड़े का पति बताया है। राखी सावंत आखिरकार अपने पति रितेश को बिग बॉस 15 में लाने में कामयाब रहीं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हाल ही में हुई एक घटना के बाद दोनों के बीच कहासुनी भी सामने आयी है।
कलर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें कैप्शन लिखा कि,”क्या राखी समझेगी रितेश को प्रतियोगियों की खेल रणनीति (क्या राखी रितेश को प्रतियोगियों की खेल रणनीति सिखाने में सक्षम होगी)?”
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram
राखी सावंत ने पिछले सीजन में शेयर किया था कि उन्होंने रितेश नाम के बिजनेसमैन से शादी की है। वह घर में कई बार भावुक हो जाती थी क्योंकि उन्हें लगा कि वह उनके रिश्ते को छुपा रहा है और उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। इसलिए, उसने अपने पति के साथ BB15 घर में प्रवेश करने का फैसला किया था। बिग बॉस 15 के घर के अंदर, उसने पहली बार अपने रहस्यमयी पति के चेहरे का खुलासा किया, जिससे सभी को उसके असली पति या नकली होने पर संदेह है।
View this post on Instagram















