कॉमेडियन और YouTuber भुवन बाम ने अपने माता-पिता दोनों को COVID-19- संबंधित जटिलताओं के कारण खो दिया। भुवन ने खुद इसकी खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की और एक भावनात्मक नोट लिखा।

भुवन ने अपने माता-पिता और भाई के साथ कई तस्वीरे शेयर कीं और उन्होंने लिखा, “कोविड की वजह से मेरी दोनों जीवन रेखाएं खो गईं। आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। एक महीने में सब बिखर चुका है। घर, सपने, सब कुछ।

उन्होंने आगे लिखा, “मेरी माँ मेरे साथ नहीं है, मेरे पिताजी मेरे साथ नहीं हैं। मैं फिर से जीना सीख लूंगा लेकिन नहीं चाहता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख, #BhuvanBam हुआ ट्रैंड

भुवन बाम सिर्फ इंडिया में ने ही बल्कि पूरी दुनिया में अपने टैलेंट की वजह से फैमस हैं, यही कारण है कि इस दुख के समय में पूरी दुनिया से लोग उन्‍हें भावनात्‍मक सपोर्ट कर रहे है।

यह भी जरूर पढ़ें-हैप्पी वर्थडे भुवन बाम: टीटू मामा से लेकर डिटेक्टिव मंगलू तक, भुवन के ये 7 किरदार जो कभी भी आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।