पिपलानी धाना क्षेत्र के पुलिल के अनुसार बताया गया है कि उन्होनें ऐसा कदम अपनी खराब वित्तीय स्थिति के कारण उठाया।
जानिए है पूरा मामला (All 5 died in Bhopal suicide case):

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर और राकेश श्रीवास्तव, मुख्य पुलिस अधीक्षक, ने मामले पर बात करते हुए कहा कि “शुरुआती जांच के दौरान, यह पता चला कि पीड़ितों में से एक ने पिंकी और बबली नाम की दो महिलाओं से कुछ कामों के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में ब्याज सहित भुगतान की राशि इतनी ज्यादा हो गयी कि इसे चुकाना उनके लिए नामुमकिन था।
ऐसी परिस्थितियों से तंग आकर, पूरे परिवार ने आत्महत्या करने का फैसला किया” राकेश श्रीवास्तव, मुख्य पुलिस अधीक्षक, गोविंदपुरा ने कहा।
इसके अलावा “परिवार ने अपने दो कुत्तों और एक चूहे को भी जहर देकर मार डाला।” अभी तक सामने आयी जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को परिवार का उनके कर्जदाताओं के बीच झगड़ा हो गया था. दो दिन पहले भी उनके कर्जदार पूरे परिवार को धमकाने आए थे। जिसके बाद परिवार ने ये खतरनाक कदम उठाया।
यह भी जरूर पढें – Omicron Variant: 6 गुना तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, WHO की इन बातों का रखें खास ध्यान: