Top News

भोपाल-कोटा एक्सप्रेसवे का ऐलान: 9 घंटे का सफर अब सिर्फ 4–5 घंटे में, 16 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

bhopal kota expressway

भोपाल-कोटा एक्सप्रेसवे: भोपाल से कोटा के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नए एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रस्तावित यह एक्सप्रेसवे लगभग 300 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर करीब 16 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह एक्सप्रेसवे सागर और विदिशा होते हुए भोपाल के बाहरी हिस्से तक पहुंचेगा और आगे भोपाल बायपास से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना की फिलहाल विस्तृत स्टडी जारी है। इसके बनने से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह नया एक्सप्रेसवे दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया जाएगा। वर्तमान में नेशनल हाईवे‑52 के जरिए भोपाल से कोटा पहुंचने में करीब 9 घंटे लगते हैं, लेकिन नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह समय घटकर लगभग 4 से 5 घंटे रह जाएगा।

साथ ही, कोटा से विदिशा की दूरी करीब 350 किलोमीटर से घटकर लगभग 275 किलोमीटर रह सकती है, जबकि सागर की दूरी भी कम हो जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा, यात्रा आसान होगी और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp