वरुण धवन और कृति सेनन द्वारा अभिनीत फिल्‍म भेडिया का पोस्‍टर हाल ही में रिलीज किया है। भेडिया एक हॉरर फिल्‍म बताई जा रही है जो काफी दिनों से चर्चाओं में थी। फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने 2019 की कॉमेडी हिट फिल्‍म बाला और स्त्री (2018) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन खुद अपनी फिल्‍म भेडि़या का फर्स्ट लुक रिलीज किया ओर 25 नवंबर, 2022 को फिल्‍म रिलीज की घोषणा की।

भेडि़या फिल्‍म से जुड़ी खास बातें:

भेड़िया का निर्देशन स्त्री फेम अमर कौशिक ने किया है। अमर ने अपने बयान में भेडिया फिल्‍म के बारे में बात करते हुए बताया कि “भेडि़या सस्‍पेंश से भरी काल्‍पनिक कहानी है। कास्ट और क्रू का हर सदस्य जानता था कि हम कुछ बहुत खास बना रहे हैं।”

हॉलीवुड का विजुअल इफेक्ट स्टूडियो मिस्टर एक्स फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं। निर्माता दिनेश विजन ने वीएफएक्स स्टूडियो के बारे में बात की और एक बयान में साझा किया, कि “विजुअल इफेक्ट स्टूडियो ने हाल ही में बॉलीवुड में कुछ अच्‍छे शीन का निर्माण दिखाया है जो हमारी फिल्‍म को और भी आकर्षित बनाने जा रही है।”

फिल्‍म में वरूण धवन और कृति सैनन मुख्‍य भूमिका निभाते दिखाई देगें।

यह भी जरूर पढें – Atrangi Re Official Trailer: पागलपन और प्‍यार की कहानी लेकर आ रहे हैं सारा, धनुष और अक्षय कुमार, यहां देखें ट्रैलर: