Bell Bottom movie review: हाईजैकिंग की असली घटना पर बनी अक्षय कुमार की नई फिल्‍म बेल बॉटम 19 अगस्त को 3डी  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

डायरेक्‍टर रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा इस फिल्‍म में वानी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्‍ता जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां भी नजर आ रही हैं।

जासूसी थ्रिलर बेल बॉटम में, अक्षय कुमार एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं जिनका कोड नेम ‘बेल बॉटम’ है। फिल्‍म को ट्रैलर की तरह ही काफी पंसद किया जा रहा है। फिल्‍म देख चुके लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने रिव्‍यू दे रहे हैं फिल्‍म के लिए एक अच्‍छी बात ये है लगभग सभी रिव्‍यू पॉजिटिव हैं और लोग बेल बॉटम की कॉफी तारीफ कर रहे हैं।

दर्शकों के रिव्‍यू:

फिल्‍म की कहानी:

बेल बॉटम एक विमान के अपहरण की कहानी दिखाई गई जो भारत में 1984 में हुई घटना को दर्शाती है।  यह पांच साल में हुई सातवीं अपहरण की घटना थी, फिल्‍म में अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं जो फिल्म में 4 हाइजेकर्स के बीच में से 210  यात्रियों को छुड़ाने का मिशन कर रहे हैं। फिल्‍म की कहानी मिशन योजनाओं के इर्द-गिर्द केंद्रित है। तथ्य यह है कि उनका ऑपरेशन व्यक्तिगत त्रासदी से जुड़ा है, इसे और अधिक प्रभावशाली बनाता है।

यहां देखें फिल्‍म का ट्रैलर:

यह भी जरूर पढें- Watch Bell Bottom Trailer: खत्‍म हुआ इंतजार, अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेल बॉटम में लेकर आ रहे हैं धमाकेदार मनोरंजन