Top News

बिहार में शादी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा! हल्दी के दौरान पहुंची ‘पहली पत्नी’, फिर छोटे भाई से हुई दुल्हन की शादी

बिहार में शादी

Bihar के Bagaha में एक शादी उस समय फिल्मी कहानी में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की कथित पहली पत्नी सामने आ गई। शादी वाले घर में जहां गीत-संगीत चल रहा था, वहीं कुछ ही घंटों में पंचायत, आरोप-प्रत्यारोप और समझौते का दौर शुरू हो गया।

एक व्हाट्सऐप मैसेज ने बदल दिया पूरा माहौल

मामला Thakraha थाना क्षेत्र के नवका टोला बेलवारीपट्टी गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी ललन चौधरी ने अपने बड़े बेटे की शादी Gopalganj की एक युवती से तय की थी। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी और अगले दिन बारात निकलनी थी।

Groom shocked at wedding ceremony 202605141242

इसी बीच दुल्हन पक्ष के मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को दूल्हे की पत्नी बताया। उसने युवक के साथ अपनी तस्वीरें, साथ रहने की बातें और शादी से जुड़े कथित सबूत भी भेजे।

महिला का दावा था कि वह पिछले 9 साल से युवक के साथ रह रही थी और उनके तीन बच्चे भी हैं।

शादी वाले घर में मचा हड़कंप

जैसे ही दुल्हन पक्ष को यह जानकारी मिली, शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष तुरंत गांव पहुंचा और फिर पंचायत शुरू हो गई। घंटों तक दोनों परिवारों, ग्रामीणों और रिश्तेदारों के बीच बहस चलती रही। बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन लड़की पक्ष को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

इंसाफ की मांग कर रही महिला

खुद को पहली पत्नी बताने वाली महिला ने इंसाफ की मांग की है और पुलिस में आवेदन देने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़े भाई की जगह छोटे भाई बना दूल्हा

घंटों चली पंचायत के बाद ऐसा फैसला हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। बड़े भाई की जगह छोटे भाई से लड़की की शादी कराने का प्रस्ताव रखा गया। शुरुआत में लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में सामाजिक दबाव और बेटी के भविष्य को देखते हुए सहमति बन गई। इसके बाद रातोंरात शादी का पूरा समीकरण बदल गया। जिस युवक के नाम की हल्दी चढ़ चुकी थी, उसकी जगह छोटे भाई ने सेहरा बांधा और उसी मंडप से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।

गांव में चर्चा का विषय बनी शादी

यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं मान रहे। वहीं पुलिस कथित पहली पत्नी के दावों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp