Australia vs India 2020 सीरीज के पहले टी 20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली। मैच की हाईलाइट रहे नटराजन और युजवेंद्र चहल ने भारत को इस मैच में जीत दिलाने में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

भारत की जीत के तुरंत बाद ही ट्वीटर पर नेटिजन्‍स ने मीम्‍स शेयर करना शुरू कर दिए इसकी पीछे की वजह युजवेंद्र चहल थे जिन्‍होनें 3 विकेट लिए, खास बात यह थी की चहल इस मैच की प्‍ले‍इंग इलेवन में शामिल ही नहीं किए गए थे लेकिन रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्‍हें मैदान में उतारा गया और वह जीत के मुख्‍य प्‍लेयर साबित हुए। इसी के चलते सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब मैच पर कई मीम्‍स शेयर किए जा रहे हैं- 

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्हें भारत की प्लेइंग इलेवन में नामित नहीं किया गया था, ने रवींद्र जडेजा के स्थान पर 4-0-25-3 के गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए, अपने डेब्‍यू मैच में नटराजन ने भी 3 विकेट लिए।

यह भी जरूर पढ़े-मसाला किंग धर्मपाल गुलाटी का 97 साल की उम्र में निधन, यहां जाने उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें