Asaduddin Owaisi: AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के साथ देश के बाकी राज्यों की सत्ता में बैठे सियासी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सभी ने मिलकर मुसलमानों को सेक्युलरिज्म का कुली बना दिया है।
ओवैसी ने ये भी कहा जब भी और जहां भी चुनाव आते हैं, तो कहा जाता है कि सेक्युलरिज्म को जिंदा रखो। मुस्लिम हमेशा चुनावों से पहले ही मुद्दा बनता है। ऐसे में मुस्लिमों को सजग हो जाना चाहिए। (Asaduddin Owaisi)
चुनाव के टाइम मुस्लिम आते हैं याद
ओवैसी ने कहा कि इस कौम के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में मुस्लिमों को जाट, राजपूत जैसे अन्य जातियों की तरह आगे काम करना होगा। नहीं तो ये लोग वोट बैंक को अपने फायदे और नुकसान के हिसाब से चलाते रहेंगे।

Credit- Google
ओवैसी ने ये बात दोहराई कि इस देश के मुसलमानों को सेक्युलरिज्म का कुली बना दिया है। जब चुनाव आते हैं, तो कहते हैं कि सेक्युलरिज्म को जिंदा रखो, जबकि दूसरे खुद उसे डुबोते रहेंगे, दफनाते रहेंगे। और हमसे कहा जाएगा कि इसे जिंदा रखो। (Asaduddin Owaisi)
केंद्र पर टारगेट करते हुए कहा (Asaduddin Owaisi)
केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा, आप तो सबका साथ सबके विकास की बात करते हैं, फिर भी आपने एक तबके का बजट ही कम कर दिया था। (Asaduddin Owaisi)

Credit- Google
ऐसे में आप पसमांदा मुस्लिमों की बात करके क्या दिखाना चाहते हैं। यदि आपको उनसे हमदर्दी है तो पसमांदा मुस्लिमों को दलित का स्टेटस दीजिए। (Asaduddin Owaisi)
Also Read: जल्द ही आ रहा है काउंटर-स्ट्राइक:गो, यहां जानिए ‘काउंटर-स्ट्राइक 2’ के बारे में
मुस्लिमों के हालत पर सर्वे करा रही AIMIM
बता दें कि AIMIM राजस्थान में मुस्लिमों के हालात पर सर्वे करवा रही है और इसकी मार्च महीने में ही रिपोर्ट भी पेश कर दी जाएगी। ये बात एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कही है। (Asaduddin Owaisi)

Credit- Google
अपने राजस्थान दौरे पर जोधपुर पहुंचे ओवैसी ने बंबा मोहल्ला से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की है। इससे पहले जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति के बारे में बात की थी। (Asaduddin Owaisi)
Also Read: Adobe’s Commitment to Avoid Company-Wide Layoffs, Read Full Details Here







