Aryan Khan Bail Live Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पार्टी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के बाद गिरफ्तारी के 27 दिन बाद आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से बाहर आ गए हैं।

शाहरुख खान की कार उनके बेटे आर्यन खान के जेल से रिहा होने से कुछ मिनट पहले आर्थर रोड जेल के बाहर देखी गई थी। यानि अभिनेता शाहरूख खान खुद अपने बेटे को लेने जेल आए थे लेकिन वे अपनी कार से बाहर नहीं आए। 23 वर्षीय स्टार किड को जेलसे छूटने के बाद उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह आर्यन को कार तक ले गए।

शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह आर्यन खान को लेने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं। यहां देखें लाइव अपडेट (Aryan Khan Bail Live Updates):

हाईकोर्ट से जमानत आदेश जारी होने के बाद एक्ट्रेस जूही चावला एनडीपीएस कोर्ट पहुंचीं और 1 लाख रुपये आर्यन की जमानत के लिए जमा कराए। उनके साथ आर्यन खान के वकील भी थे।

आर्यन के लिए मन्नत पहुचें हजारों फैन्‍स

शुक्रवार को जेल से बाहर आने की उम्मीद में आर्यन के फैन्‍स पूरे 24 घंटे से शाहरूख खान के बंगले मन्‍नत पहुंचे हैं। मन्‍नत में जश्‍न जैसा माहोल है। इस बीच मन्नत के बाहर भारी मात्रा में पुलिस भी मुस्तैद है, ताकि भीड़ बेकाबू न हो पाए।

यह भी जरूर पढें- जमानत के बाद आर्यन को माननी होगीं ये 7 शर्तें, नहीं तो फिर से जाना पड़ सकता है जेल