बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी  की गिरफ्तारी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. ट्विटर पर हैशटैग #ArrestSunnyLeone ट्रेंड कर रहा है। वहीं इसके पीछे की वजह पर बात की जाए तो सनी लियोन का नया गाना “मधुबन में राधिका नाचे” कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करता है। इसे लेकर दक्षिणपंथी समूह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

1960 की हिंदी फिल्म का यह गाना एक भक्ति गीत था। लेकिन सनी लियोनी ने इस गाने में रेगुलर डांस नंबर करके और छोटे कपडे पहनके प्रदर्शित किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोग उन्‍हें गिर फ्तार करने की मांग उठा रहे हैं।

इतना ही नहीं मध्‍यप्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने सनी लियोनी के इस गाने पर पोस्‍ट करते हुए कहा है कि उन्‍होनें एक रेखा पार कर दी और दिव्य प्रेम को एक भद्दा कृत्य में बदल दिया। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ में सनी लियोन के इस आधुनिक गीत में जिस तरह राधा और मधुबन को प्रस्तुत किया गया है, उसे हिंदू बर्दाश्त नहीं करेंगे! आप कब तक हिंदू धर्म के साथ बार-बार खेलेंगे?”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया:

सनी लियोनी ने अभी तक कोई कमेंट जारी नहीं किया है।